फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by car; mother dies, son injured.

Amethi News: कार की चपेट में आई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 30 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by car; mother dies, son injured.
कटरा महरानी गांव में घटना के बाद गमगीन परिजन। स्रोत : ग्रामीण  
शाहगढ़। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेरी तिलोकपुर गांव के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से कटरा महारानी गांव निवासी बाइक सवार होमगार्ड राजकुमार यादव (45) और उनकी मां सुखराजी (75) घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल से रायबरेली एम्स रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को सुखराजी की मौत हो गई। राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


राजकुमार के बेटे सचिन यादव के अनुसार उनके पिता रक्षाबंधन पर दादी सुखराजी को उनके मायके कौहार लेकर बाइक से जा रहे थे। टेरी तिलोकपुर के पास कार की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान शनिवार को सुखराजी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राजकुमार का उपचार चल रहा है। सुखराजी की मौत की सूचना मिलते ही बेटियां फूलकुमारी, राजपती और अमरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। नाती इशू, ईशा और खुशी भी गमगीन हैं। बेटे राजेश कुमार को सूचना मिली तो वह चंडीगढ़ से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय राजकुमार ने हेलमेट पहन रखा था। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed