फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chen robbed

लखावटी पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूटी

Mon, 26 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chen robbed
लूट - फोटो : ब्यूरो

थाना क्षेत्र की लखावटी पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।

विज्ञापन


स्याना के मोहल्ला मोड़ा का चौक निवासी विकास उर्फ विक्की अपनी मां के बुलंदशहर गया था। लौटते समय बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित लखावटी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बराबर में बाइक लगाकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने चौकी  पहुंचकर मामले की सूचना देनी चाही तो पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पुत्र ने महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed