{"_id":"5884f5234f1c1b632af00ca2","slug":"bikers-robbed-the-grocery-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने किराना कारोबारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने किराना कारोबारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधारी वसूल कर लौट रहे किराना कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 15 हजार की नकदी लूट ली। सबसे बड़ी बात यह है कि सीमा विवाद के कारण कोतवाली सिकंदराबाद और दनकौर पुलिस आपस में ही उलझी हुई है। पिछले दिनों भी बॉर्डर पर नगर के थोक व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी व मोबाइल लूट लिया था।
नगर के खत्रीवाड़ा निवासी राजेंद्र प्रजापति पुत्र गणेशनाथ ने बताया कि उनकी पुरानी तहसील के सामने नगर पालिका मार्केट में किराना की दुकान है। सिकंदराबाद के आसपास के क्षेत्र में वह सामान सप्लाई करते हैं। रविवार को वह दनकौर से तकादा कर 15 हजार रुपये लेकर टेंपो से सिकंदराबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सिकंदराबाद-दनकौर बॉर्डर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे टेंपो से खिंचकर उतार लिया और हथियार के बल पर उससे 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए। घटनास्थल बॉर्डर पर होने के कारण सिकंदराबाद-दनकौर दोनों थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन वारदात स्थल बॉर्डर होने के कारण सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। बता दें कि चार दिन पहले भी कायस्थवाड़ा के थोक व्यापारी शोभित और मुकेश गुप्ता से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया था।
कोतवाल कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि वारदात दनकौर थाना क्षेत्र में है। पीड़ित को वहीं रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ेगी।
मजदूर से मारपीट कर 400 रुपये लूटे
नगर क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे मजदूर से मारपीट कर बदमाशों ने 400 रुपये लूट लिए। स्याना अड्डा निवासी नीरज पुत्र अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुताई का काम करता है। 21 जनवरी की रात करीब आठ बजे पुताई करके बाइक द्वारा घर लौट रहा था।
तभी दो लोगों ने बाइक रोककर मारपीट की और 400 रुपये लूट लिए। मारपीट से नीरज को चोट आई हैं। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।