{"_id":"58c2f7154f1c1b3f63dc40bf","slug":"bike-rider-home-guards-crushed-by-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार होमगार्ड को ट्रैक्टर ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार होमगार्ड को ट्रैक्टर ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। चालक फरार हो गया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के कुरली गांव निवासी महावीर ने बताया कि उनका बेटा प्रेमपाल उर्फ पिंटू (30) गाजियाबाद में होमगार्ड था।
वह सिकंदराबाद में बाइक खड़ी कर बस से प्रतिदिन अपडाउन करता था। शुक्रवार सुबह पिंटू ड्यूटी के लिए घर से निकला था। सुबह करीब 6 बजे सनौटा नहर के पास पंप पर बालू का अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ने पिंटू को सामने से टक्कर मार दी। इससे पिंटू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। घटना की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक पिंटू का एक पांच साल का बच्चा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार की मौत
कोतवाली क्षेत्र में जहांगीराबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता निवासी सोहनपाल का 25 वर्षीय पुत्र दीपू मेहनत मजदूरी करता है।
बृहस्पतिवार देर शाम वह शिकारपुर से लौट रहा था। जहांगीराबाद रोड पर तैयबपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। एसएचओ शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बताया कि मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।