{"_id":"581242b14f1c1b3924bc4942","slug":"8-5-million-rupee-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर 8.5 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर 8.5 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
8.5 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के भटौला निवासी एक व्यक्ति से उसके भतीजे की सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 8.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भटौला गांव थाना कोतवाली देहात निवासी हरीराम पुत्र रघुवीर सिंह ने कोर्ट को बताया कि वह सेना में नायक पद पर नौकरी करता था। लखनऊ में आर्मी कैंट में तैनात था। नौकरी के दौरान रविंद्र कुमार पटेल निवासी आश्रय फाउंडेशन गोमती नगर लखनऊ के साथ जान पहचान हो गई।
विज्ञापन
रविंद्र पटेल ने सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस पर उसने भतीजे मनोज की सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के लिए 8.5 लाख रुपये दिए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन