फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवक की हत्या कर कार में छोड़कर भाग गए हत्यारे

युवक की हत्या कर कार में छोड़कर भाग गए हत्यारे

Wed, 03 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर कार में छोड़कर भाग गए हत्यारे
युवक की हत्या कर कार में शव छोड़कर भागे हत्यारे
विज्ञापन

खुर्जा। गांव हसनगढ़ के पास मंगलवार रात धारदार हथियार और गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे युवक के शव को कार में ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हसनगढ़ गांव के पास मंगलवार रात खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ गोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पहुुंचकर जांच की। कार में मृत पड़े युवक के गर्दन में गोली लगी थी और पेट में धारदार हथियारों से हमले के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद उसका शव कार में छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्रेटर नोएडा के सिरसा निवासी अशोक (35) पुत्र भगवंत सिंह के रूप हुई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक मंगलवार को दुकान का माल लेने सिकंदराबाद गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। मृतक के भाई ऋषिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट--
गांव हसनगढ़ के पास खड़ी कार में युवक के शव होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। युवक को गोली मारकर तथा धारदार हथियार से हत्या की गई है। कई बिंदुओं को जोड़कर की गई जांच में हम हत्यारोपियों के करीब पहुंच गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।---गोपाल सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed