{"_id":"5d014413bdec220758762ba4","slug":"1560364042124-bulandshahr-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के भीतर मासूम बच्ची समेत छह किशोरी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
24 घंटे के भीतर मासूम बच्ची समेत छह किशोरी लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर मासूम बच्ची समेत छह किशोरी लापता
बुलंदशहर। जिले भर में बीते 24 घंटे के दौरान मासूम बालिका समेत छह नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसमें चार मामलों में नामजद आरोपियों के खिलाफ बहला - फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। जबकि, दो मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस लापता किशोरियों की तलाश में जुट गई है।
नगर क्षेत्र की ज्ञान लोक कालोनी से साढ़े तीन वर्र्षीय बच्ची लापता हो गई। पीड़िता मेघा सिरोही ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 11 जून की शाम उनकी मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, जहांगीराबाद कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने शिकारपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी युवक पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। वहीं, बीबीनगर क्षेत्र में भी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी ओर थाना अहार में भी एक किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में अहार निवासी एक युवक को आरोपी बनाया गया है। सिकंदराबाद कोतवाली में एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय पुत्री को बीते दिनों अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराते हुए सलेमपुर रोड निवासी एक युवक को नामजद किया है। इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। बच्ची व किशोरियों को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।