{"_id":"5c003737bdec2241871ff2c7","slug":"15435180529-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट नहीं हुई दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट नहीं हुई दर्ज
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ दुष्कर्म, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों गांव के ही युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध व शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता को हत्या की धमकी दी। पीड़ित महिला व उसके परिजनों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अब पीड़िता ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को अपने पति के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने एएसपी से बताया कि उसके पति गैर जिले में वाहन चलाते हैं। 22 नवंबर को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका एक पड़ोसी युवक उसके घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने व शिकायत करने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने फोन पर अपने पति को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के पति ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इस दौरान दो पुलिसकर्मी पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर वापस लौट गए। इसके बाद पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। एएसपी प्रमोद कुमार ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।