फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies under suspicious circumstances; murder by poisoning alleged.

Etawah News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; murder by poisoning alleged.
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका पति उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और चिकित्सकों को उसके जहर खाने की बात बताई। महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद पति शव अस्पताल में छोड़कर वहां से चला गया। गुरुवार सुबह रागिनी की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को हुई तो वे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पति और ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मानिकपुर मोड़ स्थित सती का अड्डा निवासी रागिनी (29) करीब आठ वर्ष पहले अपनी इच्छा से ट्रक चालक अजय के साथ चली गई थी। मामले में पहले अजय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में समझौता होने पर दोनों ने शादी कर ली थी। रागिनी की मां मुन्नी देवी ने बताया कि जेठानी शोभा ने उनके बेटे को फोन कर घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन

मां ने आरोप लगाया कि बेटी ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है। उन्होंने बताया कि बेटी का पति अजय शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। उसे पीटता भी था। मां ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पति अजय शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दंपती के दो बेटियां और एक बेटा है। रागिनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसका एक भाई ऋषि है। रागिनी के बच्चे दादी कंठ श्री के पास रहते हैं।

मुन्नी देवी ने बताया कि पांच अगस्त को रागिनी मायके जा रही थी। इसी दौरान अजय ने शराब के नशे में उसके साथ विवाद किया था। मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया था। पुलिस के सामने ही अजय ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद से ही परिवार को दोनों के बीच विवाद को लेकर चिंता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed