{"_id":"6a907a82726e7fcef905c4ae","slug":"stick-slippers-and-aadhar-card-found-on-the-bank-of-canal-in-shardanagar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183513-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदानगर में नहर किनारे छड़ी, चप्पल और आधार कार्ड मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदानगर में नहर किनारे छड़ी, चप्पल और आधार कार्ड मिला
Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर कस्बे में बुधवार रात सहायक पोषक नहर किनारे छड़ी, चप्पल, कपड़े और आधार कार्ड लावारिस मिले। आधार कार्ड पर दर्ज पते से सामान 65 वर्षीय श्यामलाल जायसवाल पुत्र मैकूलाल निवासी सेठघाट, चौकी कोतवाली सदर, लखीमपुर का होने की जानकारी हुई। वह तीन दिनों से लापता हैं। सदर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज है।
बुधवार रात करीब नौ बजे चौराहे पर मस्कुर होटल के सामने सामान पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। बृहस्पतिवार को परिजन भी पहुंचे। नहर में डूबने की आशंका पर पुलिस और एनडीआरएफ ने तलहटी व आसपास तलाश शुरू की।
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि नहर की तलहटी और आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। एनडीआरएफ टीम भी तलाश कर रही है।