{"_id":"6a907b776d8993fc3509ab09","slug":"youth-dies-body-found-hanging-from-a-pakad-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-182894-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की मौत, पाकड़ के पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की मौत, पाकड़ के पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खुदागंज। क्षेत्र के मवैया खास नौगवा निवासी वेदराम (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के बाहर पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व हुई घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों के अनुसार, वेदराम ने पिछले साल बिहार की महिला से शादी की थी। उनके कोई संतान नहीं है। वह मेहनत-मजदूरी करते थे। कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। शराब पीने के आदी हो गए थे। बुधवार की रात किसी समय उन्होंने गांव के बाहर करीब 150 मीटर दूर पाकड़ के पेड़ से शर्ट से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
बृहस्पतिवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों के जरिये उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। गांव के लोगों ने मृतक के परिवार को संभाला। परिजनों ने बताया कि मृतक वेदराम की तीन बहनें सरोज, गीता और संगीता हैं। सभी की शादी हो चुकी है। भाई की मौत की जानकारी होने से वे बेहाल हैं। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।