फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute in the storehouse, scalded by hot oil falling on one

Kasganj News: भंडारे में विवाद, गर्म तेल गिरने से झुलसा

Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dispute in the storehouse, scalded by hot oil falling on one
फोटो44जिला अस्पताल में घायल नेम सिंह का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव नवादा में बुधवार की शाम भागवात कथा के भंडारे में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक पर गर्म तेल गिरने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे युवक के चोटें आई हैं। परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नवादा में भागवत कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन चल रहा था। गांव नगला मनसा निवासी नेम सिंह (30) पुत्र रमेश चंद्र और उनका मामा रंजीत (25) पुत्र पप्पू भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। इसी दौरान आयोजक मनोज शाक्य से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान कड़ाई में रखा गर्म तेल नेम सिंह के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

वहीं रंजीत के सिर में लाठी व ईंट लगने से चोटें आई हैं। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। विवाद की सूचना मिलने पर घायलों को परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने दोनों घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ है। सीओ अमित कुमार ने बताया दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed