फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Assault over old enmity; FIR against four

Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Assault over old enmity; FIR against four
डुमरियागंज। बिजवार बढ़ई गांव निवासी गेलई गौतम ने थाने में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बरसाती, उसकी पत्नी रीता, उसका पुत्र अरुण और पुत्री दर्गावती ने पुरानी रंजिश में विवाद शुरू कर दिया। उसे और उसके परिवार को गाली दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसे चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से उसका परिवार डरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed