{"_id":"6a907a2298467976ed018d34","slug":"innocent-child-trapped-after-mud-wall-collapses-admitted-to-district-hospital-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135533-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम दबा, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम दबा, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
= फोन के बाद समय से एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव में ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दब गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांदा जिले के अतर्रा के पत्थरा निवासी पांच वर्षीय ललित अपने ननिहाल आया था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह खेल रहा था, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और ललित उसके नीचे दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया और ललित को लेकर सीएचसी मानिकपुर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस को फोन मिलाते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर गई। एंबुलेंस के जिला प्रभारी सोनेंद्र शुक्ला ने बताया कि कॉल करने के बाद एंबुलेंस पहुंची थी, उसी से घायल को अस्पताल लाया गया है। अभी तक शिकायत नहीं मिली है कि फोन करने के बाद समय से एंबुलेंस नहीं मिली, फिर भी जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।