{"_id":"5be87f99bdec2269ab3a14a4","slug":"15419636256-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शनिवार देर रात पति से झगड़े के बाद जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, पुलिस ने महिला से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का शनिवार रात पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया और जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामलेे की जानकारी हुई और उसे नगर के ईदगाह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक एसके गर्ग ने बताया कि महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
उपचार किया जा रहा है। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।