{"_id":"5b3271d24f1c1b624d8b840e","slug":"15300325945-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बनाकर बच्ची के साथ पूरी रात दुष्कर्म
- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत
- शिकायत से खफा आरोपी ने पीड़ित परिजनों के साथ की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। खुर्जा नगर के एक मोहल्ला में पड़ोसी ने एक बच्ची को बंधक बनाकर पूरी रात दुष्कर्म किया। सुबह होते ही आरोपी बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी को शिकायत की है। एसएसपी को दी तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 16 जून को उनका पड़ोसी घर के बाहर से बहला फुसलाकर बच्ची को एक कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने तमंचे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया, और अगली सुबह आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर किसी को भी बताने की दशा में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को पूरी कहानी बताई तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने और शिकायत करने से खफा आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 जून की रात आठ बजे पीड़ित के घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे, जिसमें पीड़िता बच्ची का हाथ टूट गया। इसके अलावा अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं। खुर्जा नगर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मंगलवार को पीड़ित परिजनों ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी केबी सिंह ने खुर्जा नगर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।