फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता की मौत, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता की मौत, ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर कटोरा में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

22 फरवरी 2017 को कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराला निवासी रामनिवास शर्मा की पुत्री रितु की शादी क्षेत्र के गांव जलालपुर कटोरा निवासी योगेश पुत्र शंकर लाल के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और विवाहिता के साथ हमेशा मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने 23 मार्च को रितु (21) को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। एसएचओ केएल शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई दुष्यंत की तहरीर पर पति योगेश, ससुर शंकर लाल, सास गायत्री व जेठ ओमपाल के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed