फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवक की हत्या, पेट्रोल डालकर फूंका शव

युवक की हत्या, पेट्रोल डालकर फूंका शव

Mon, 05 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर पेट्रोल डालकर फूंका शव
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रजवाहे की पटरी पर रविवार रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खाली बोतल आदि सामान बरामद हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
सोमवार सुबह खेतों की ओर निकले ग्रामीणों को गांव रतनपुर के बाहर रजवाहे की पटरी पर एक युवक की जली हुई लाश पड़ी मिली। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है। शव के कान, गर्दन और पेट पर चाकुओं से वार के निशान हैं। शव की एक टांग रात में जंगली जानवर खा गए। पुलिस को शव के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कोल्डड्रिंक की एक खाली बोतल मिली है। सूंघने पर उसमें पेट्रोल की गंध आई। संभवत: हत्यारे इसी बोतल में पेट्रोल भरकर लाए थे। वहीं शव के पास ही टिफिन, अधजला मोबाइल, अंगूर और एक चाभी भी मिली है। अधजले मोबाइल से पुलिस को बीएसएनएल का सिम कार्ड पूरी तरह सुरक्षित मिला है। पुलिस ने उक्त सिम की डिटेल निकालने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनी से संपर्क साधा है। उधर, युवक का अधजला शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके के तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे के भीतर शव की शिनाख्त नहीं होती है तो अज्ञात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मजदूर होने की संभावना
- पुलिस मान रही है कि जिस युवक की हत्या हुई है, वह संभवत: मजदूर है, क्योंकि उससे एक टिफिन, चाभी और मोबाइल मिला है। कपड़ों को देखकर भी पुलिस यही आशंका व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- रतनपुर गांव के रजवाहे की पटरी पर एक अधजला शव बरामद हुआ है। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों को शव का फोटो भेज दिया गया है।
- अनिल कुमार, एसओ औरंगाबाद
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed