{"_id":"5c87edf9bdec2213ec6215d2","slug":"151552412153-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे बाद भदौरी के प्राथमिक स्कूल से किशोरी बरामद, दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
32 घंटे बाद भदौरी के प्राथमिक स्कूल से किशोरी बरामद, दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 घंटे बाद भदौरी के प्राथमिक स्कूल से किशोरी बरामद, दुष्कर्म
- बीते रविवार देर रात कार सवारों ने किया था किशोरी का अपहरण
- सुबह दौड़ लगाने के बाद एक्सरसाइज करने गए भदौरी के युवकों ने देखी थी किशोरी
- दरवाजा तोड़, पुलिस ने बाहर निकाला, मेडिकल को जिला अस्पताल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निकट कार सवार बदमाशों ने रविवार देर रात शादी समारोह से भाई के साथ बाइक से लौट रही किशोरी को अगवा कर लिया था। साथ ही आरोपी किशोरी के रिश्तेदार भाई को बांधकर खेत में फेंक गए थे और उससे नगदी व जेवरात भी लूट लिए थे। वहीं, 32 घंटे बाद मंगलवार सुबह किशोरी को पुलिस ने नरसैना थाना क्षेत्र के गांव भदौरी के प्राथमिक विद्यालय से बरामद कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस किशोरी के पूर्ण रूप से होश में आने का इंतजार कर रही है।
खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने रविवार देर रात जहांगीराबाद थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित पिता ने बताया था कि उनकी बेटी अपनी ममेरी बहन की शादी में गई थी। शादी खानपुर क्षेत्र के गांव स्थित एक फार्म हाउस में थी। रविवार देर रात शादी समारोह से वह अपने एक रिश्तेदार भाई के साथ बाइक से ही वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव फतेहपुर के निकट कार सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। साथ ही उनकी पुत्री को अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, किशोरी का कहीं सुराग नहीं लग रहा था। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे नरसैना थाना क्षेत्र के गांव भदौरी निवासी कुछ युवक दौड़ लगाने के बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी को बेसुध अवस्था में देखा और उसके पिता के फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने जहांगीराबाद पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मौके से बरामद किया। बताया गया कि स्कूल के कमरे का ताला टूटा हुआ था, जबकि कमरे में एक टाट पट्टी बिछी हुई थी। इसके बाद किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एसएसपी एन कोलांची ने बताया कि किशोरी के साथ मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अभी किशोरी बदहवास हालत में है। होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही घटनाक्रम व आरोपियों की शिनाख्त स्पष्ट हो सकेगी।
------
किशोरी के भाई का है सिम
सोमवार को पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जहां से पुलिस को एक सिम बरामद हुआ था। जांच के दौरान सामने आया है कि उक्त सिम कि शोरी के रिश्तेदार भाई का है। जो कि घटना वाली रात उसके साथ घर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
---