{"_id":"5c2e464abdec2256c73ed6da","slug":"151546536522-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल पुलिस के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ मेडिकल पुलिस के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरठ मेडिकल थाना पुलिस के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर’
- स्याना बवाल में मारे गए युवक सुमित के पिता ने मेरठ एसएसपी से की शिकायत
- पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध हिरासत में रखने और अभद्रता करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में बृहस्पतिवार को एक नया मोड़ सामने आया है। बवाल में इंस्पेक्टर की गोली का शिकार हुए युवक सुमित के पिता ने मेरठ एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मेरठ मेडिकल थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों पर अभद्रता व अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्याना थाना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी निवासी अमरजीत सिंह ने एसएसपी मेरठ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके बेटे की मौत तत्कालीन स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से हुई थी। हायर सेंटर ले जाने के बाद चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद मेरठ मेडिकल के थाना प्रभारी व चार अन्य पुलिसकर्मियों ने सुमित के शव को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। साथ ही पीड़ित को तीन घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथ अभद्रता व मारपीट भी की थी। आरोप है कि कई बार मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने अब मामले में एसएसपी मेरठ से न्याय की गुहार लगाई है।