फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth from Tanda caught at Bengaluru airport while smuggling 82 grams of gold from Dubai, concealed in his mouth.

Rampur News: टांडा का युवक दुबई से मुंह में छिपाकर ला रहा था 82 ग्राम सोना, बंगलूरू एयरपोर्ट पर दबोचा

Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth from Tanda caught at Bengaluru airport while smuggling 82 grams of gold from Dubai, concealed in his mouth.
टांडा (रामपुर)। दुबई से मुंह में छिपाकर करीब 82 ग्राम सोना ला रहे टांडा के मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी मोहम्मद सिराज (28) को बुधवार सुबह बंगलूरू एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पकड़ लिया। उसके मुंह से सोने के दो कैप्सूल बरामद किए हैं। इस सोने की कीमत 13 लाख रुपये आंकी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिराज दुबई से इंडिगो की उड़ान से बंगलूरू पहुंचा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सीआईएसएफ ने गहराई से जांच की तो उसके मुंह से दो कैप्सूल मिले, जिनमें 82 ग्राम सोना था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सिराज की बंगलूरू से इंडिगो की उड़ान से गाजियाबाद जाने की तैयारी थी। सीआईएसएफ ने उसे और सोने को संबंधित एजेंसियों के हवाले कर दिया। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

टांडा में उसके घर पर कोई मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद परिजन बंगलूरू रवाना हो गए हैं। आसपास के लोग भी इस मामले में ज्यादा बोलने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि सिराज और उसके परिवार के लोग मजदूर वर्ग से हैं। माना जा रहा है कि सोने की तस्करी करने वालों ने उसे कैरियर की तरह इस्तेमाल किया है। पूर्व में भी टांडा के कुछ युवक सोने की तस्करी में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।


00



एएसपी बोले, अभी नहीं मिली कोई सूचना

रामपुर के एएसपी अनुराग सिंह का कहना है कि सोना तस्करी के मामले में बंगलूरू में गिरफ्तारी की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। इससे पूर्व में सामने आए इस तरह के मामलों में जिले की पुलिस ने अपनी भूमिका के हिसाब से कानूनी कार्रवाई की थी। ताजे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

00

सोना तस्करी को लेकर पहले भी सुर्खियों में रहा है टांडा

- लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गए थे 36 युवक, 29 के भाग जाने पर नपे थे आठ कस्टम अफसर



संवाद न्यूज एजेंसी



टांडा (रामपुर)। बंगलूरू एयरपोर्ट पर बुधवार को टांडा निवासी सिराज के सोने के साथ पकड़े जाने की बात फैलने के साथ स्थानीय लोगों के बीच इस तरह की पुरानी घटनाएं चर्चा में आ गईं। शरीर के भीतर छिपाकर सोना लाने के टांडा से जुड़े मामले पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।

इनमें सबसे चर्चित मामला लखनऊ एयरपोर्ट पर एक अप्रैल 2024 के घटनाक्रम का है। उस समय
शारजाह से लखनऊ पहुंचे टांडा क्षेत्र के 36 युवकों को कस्टम टीम ने पकड़ा था। उनके पास से तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत की विदेशी सिगरेट बरामद हुई थीं। पूछताछ में कुछ युवकों द्वारा पेट में छिपाकर सोना लाने की जानकारी भी सामने आई थी। अगले दिन कस्टम की हिरासत से 29 आरोपी फरार हो गए थे। इस पर आठ कस्टम अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी।
00

पेट में सोना, ऑपरेशन के दौरान मौत
फरवरी 2025 में टांडा के टांडोला मोहल्ले के मोहम्मद आलम की पेट में दर्द के बाद मौत हो गई थी। जांच के दौरान उसके पेट में सोना होने की बात सामने आई थी। पता चला था कि पेट से सोना निकालने के लिए ऑपरेशन किए जाने के दौरान उसकी मौत हुई थी। हालांकि इस मामले में उसके परिवार के सदस्यों में से कोई खुलकर नहीं बोला था।

00
लूट से हुआ था सोने की तस्करी का खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए थे आरोपी

अप्रैल 2024 में तस्करी का सोना ला रहे टांडा निवासी तारिक समेत पांच लोगों को मिलक क्षेत्र में लूट लिया गया था। चर्चा फैली थी कि लूट करने वाले भी सोने की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े थे और उन्हें इन लोगों के सोने के साथ कार से आने की जानकारी पहले से थी। इसके बाद रामपुर पुलिस और एसओजी ने सक्रियता बढ़ाई और 10 मई को मिलक में मुठभेड़ के दौरान सोना लूट के आरोपी शफीक उर्फ गटुआ, इंतखाब अली, मोहम्मद दानिश, जीशान, रिजवान को गिरफ्तार कर लिया था। इनके एक फरार साथी जावेद को बाद में दबोचने में कामयाबी मिल गई थी। इनसे मिली जानकारी के बाद दिल्ली के ज्वैलर शाहिद को भी गिरफ्तार किया था, जिसने तस्करों से लूटे गए सोने की खरीद की थी।

00

मूंढापांडे में छह लोगों के अपहरण से फैल गई थी सनसनी



पूर्व में मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सऊदी अरब से लौट रहे छह लोगों के अपहरण की घटना भी हुई थी। अगवा किए गए लोग पेट में तस्करी का सोना ला रहे थे। इस सोने के लिए ही उनका अपहरण किया था और उन्हें एक फार्म हाउस पर ले जाया गया था।


00



खाड़ी देशों की जेलों में भी टांडा के युवक

टांडा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन युवक खाड़ी देशों की जेलों में बंद होने की चर्चा भी आम है। बताया जाता है कि ये सभी सोना और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में घिरे हैं। इस तरह के घटनाक्रमों के बाद माना जाने लगा है कि सोना तस्करी से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो टांडा के युवकों को कमीशन तय करके विदेशों से सोना लाने में इस्तेमाल करता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात को अभी तक किसी स्तर से नहीं स्वीकारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed