फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraud of 8 lakh under the pretext of buying a combine harvester

Basti News: कंबाइन मशीन खरीदने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Fri, 28 Aug 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 8 lakh under the pretext of buying a combine harvester
गौर। बभनान बाजार में संचालित एक कृषि यंत्र की दुकान से कंबाइन मशीन खरीदवाने के नाम पर 8.31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकान मालिक सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



गौर थाना के परासडीह गांव के निवासी संतोष शुक्ल ने दर्ज एफआईआर में बताया कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम महरा गौरा के निवासी विजय कुमार मिश्र बभनान बाजार में चीनी मिल रोड पर कृषि यंत्र की दुकान चलाते हैं, जो उनके दूर के रिश्तेदार भी हैं। विजय ने उन्हें कंबाइन मशीन खरीदने के लिए संपर्क किया। विश्वास में आकर उन्होंने आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से 8.31 लाख रुपये विजय के बताए खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें मशीन नहीं मिली तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। दुकानदार ने न तो मशीन दी न ही रुपये लौटाए बल्कि उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। 30 जुलाई को गौर-बभनान मार्ग पर रामवापुर चौराहे और बाघडीह कुंवर के बीच में उनकी विजय से मुलाकात हुई तो उन्होंने अपना पैसा मांगा। इस पर आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed