फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panic ensues over rumors of two children being kidnapped; it turns out the mother had taken them along.

Delhi NCR News: दो बच्चों के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप, मां ही बच्चों को साथ ले गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 में बृहस्पतिवार दोपहर दो स्कूली बच्चों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बच्चों को किसी अजनबी ने अगवा नहीं किया था, बल्कि उनकी मां ही स्कूल वैन से दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने अपहरण की सूचना को अफवाह बताया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार बच्चों के माता-पिता के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बच्चों की मां अनीता करीब एक-दो महीने से अपने मायके में रह रही थी, जबकि दोनों बच्चे अपने पिता जितेंद्र के साथ रह रहे थे। दोनों बच्चों में एक बेटा नर्सरी और बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल वैन दोनों बच्चों को लेकर सेक्टर-25 स्थित घर पहुंची। वहां बच्चों की मां अनीता और उनके नाना-नानी पहले से मौजूद थे। वैन रुकते ही अनीता ने गेट खोलकर दोनों बच्चों को अपने साथ ले लिया और वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अनीता बच्चों को स्कूल वैन से अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। कुछ समय बाद बच्चों के पिता जितेंद्र को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत देते हुए दोनों बच्चों के अपहरण की बात कही। शिकायत के बाद पुलिस ने अनीता से फोन पर संपर्क किया। अनीता ने बताया कि दोनों बच्चे उसके पास हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को अपने पास रखना चाहती है।




पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामला किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अपहरण का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करेगी और बच्चों की सुरक्षा तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed