{"_id":"6a908bb3988a051e7604cf44","slug":"smoke-billowed-from-the-bus-engine-passengers-were-made-to-disembark-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163766-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बस के इंजन से धुआं निकला, उतारे गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बस के इंजन से धुआं निकला, उतारे गए यात्री
Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या से सवारियां लेकर सुल्तानपुर आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस के इंजन से शहर पहुंचने से पहले अचानक धुआं निकलने लगा। पेट्रोल पंप के पास बस से धुआं उठता देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
परिचालक उमेश कुमार के मुताबिक, चालक दीपक सुल्तानपुर डिपो की अनुबंधित बस लेकर अयोध्या से निकला था। सुल्तानपुर पहुंचते-पहुंचते बस में करीब 10 यात्री ही बचे थे। बस स्टेशन से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
बस में अग्निशमन यंत्र तक नहीं था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। चालक को बस में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।