फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Innocent child drowns in river

Sitapur News: नदी में डूबकर मासूम की मौत

Fri, 28 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Innocent child drowns in river
रेउसा। तंबौर के बढ़ईडीह गांव में बुधवार देर शाम घर के सामने बह रही सरयू नदी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गांव के प्रशासक मोहर्रम अली के अनुसार गांव निवासी हजरत अली के घर से महज तीन मीटर की दूरी पर नदी बहती है। बुधवार देर शाम उनका पुत्र चांद (6) घर के दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव खोजा जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद बाढ़ राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed