फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gangsters target singers who rose to fame with dastardly songs

Shamli News: बदमाशी के गीतों से शोहरत पाने वाले गायक गैंगस्टरों के निशाने पर

Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 28 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gangsters target singers who rose to fame with dastardly songs
शामली। बदमाशी और गैंगवार से जुड़े गीतों के जरिए युवाओं के बीच पहचान बनाने वाले हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के गायक-कलाकार अब गैंगस्टरों के निशाने पर होने की आशंका जताई जा रही है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस इस पहलू को भी जांच के केंद्र में रखकर पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित हत्याकांड की जांच में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े संभावित एंगल को भी खंगाला जा रहा है। शामली पुलिस ने सोनीपत, रोहतक समेत हरियाणा के अन्य स्थानों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित का किसी गैंग या उसके विरोधी गिरोह से संपर्क था या नहीं और उसके किसी गीत को लेकर किसी गिरोह में नाराजगी तो नहीं थी।
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने भी खड़े किए थे सवाल
पुलिस के अनुसार पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से ली गई थी, जबकि मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम भी सामने आया था। अब अंकित बालियान की हत्या में गोगी गैंग से जुड़े व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे के बाद पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित समानताओं और गैंग कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है कि गैंगवार और बदमाशी से जुड़े गीतों के कारण हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और पंजाब के कुछ कलाकार अपराधी गिरोहों की नजर में आ सकते हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में बाइक पर जाते दिखे चार संदिग्ध
शामली। अंकित हत्याकांड के बाद नाला पटरी के पास लगे कैमरे की फुटेज में हत्या की घटना वाले स्थान की ओर दो बाइक पर चार युवक जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर युवकों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। नाला पटरी के अलावा फव्वारा चौक, मिल रोड, करन रोड, बुढ़ाना रोड समेत शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में सामने आया है कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ बाइक पर नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज को अलग-अलग कैमरों से जोड़कर संदिग्धों की गतिविधियों और उनके रूट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी से हरियाणवी गायक तक का सफर
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बनतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में रहकर म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हुए। गायकी की दुनिया में आने से पहले अंकित कबड्डी खेलते थे, लेकिन पैर में चोट लगने के बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया और संगीत की ओर कदम बढ़ाया। हरियाणवी गीत भाई कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके अलावा गैंगर, बच्चे बदमाश, उत कसूत और पीटीआई जैसे गीतों से भी वह चर्चा में रहे।

रोड शो को लेकर भी दर्ज हुआ था मुकदमा
वर्ष 2023 में शामली में रोड शो के दौरान भी अंकित विवादों में आए थे। बिना अनुमति रोड शो करने के आरोप में उनके समेत करीब 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वर्तमान में अंकित बनतीखेड़ा गांव में रहकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर चुनाव से संबंधित पोस्टर और प्रचार सामग्री भी लगाई थी। अंकित की हत्या के बाद अब पुलिस उनकी निजी जिंदगी, संगीत जगत से जुड़े विवाद, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित गैंग कनेक्शन समेत हर पहलू को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed