फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Bhadohi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 28 Aug 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
मृतका शहदीन। फाइल फोटो
औराई। कोतवाली क्षेत्र के बेजवां गांव में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद 35 वर्षीय शहदीन पत्नी अखलाक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने विवाहिता के पिता की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेजवां निवासी अखलाक मुंबई में काम करते हैं। करीब 15 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दंपती की चार बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटों में शाहिद (13), करिया (10) और साहेब (6) शामिल हैं। परिजनों के अनुसार अखलाक त्योहार पर घर आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से नहीं आ सके। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां एक दिन से पिता से फोन पर झगड़ रही थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर में उसका शव फंदे से लटका मिला। बच्चों के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सोचा कि दुकान खोलने के बाद मां रोज की तरह आराम कर रही होंगी। मृतका के पिता इशहाक ने पुलिस से कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का विवाद है। उन्होंने कहा कि बेटी को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था और उसे अपने बच्चों के बारे में सोचना चाहिए था। पिता ने पुलिस से फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed