फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भागे हुए चार हत्यारोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम

भागे हुए चार हत्यारोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम

Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
चार भगोड़े हत्यारोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
विज्ञापन

- 30 जून 2016 में स्याना कोतवाली के गांव किसौला में कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
एक साल पहले स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव किसौला में हुई संजय त्यागी की हत्या के मामले में भागे हुए चार आरोपियों पर एसएसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 30 जून 2016 को गांव किसौला निवासी संजय त्यागी की पानी के प्लांट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक संजय के भाई राजीव ने निर्दोष त्यागी, नीरज, विकास, आलोक व विपिन त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। स्याना पुलिस ने नामजद आरोपियों को निर्दोष बताया और शूटर अरुण उर्फ गुंजन निवासी सिखैड़ा और नितिन निवासी किसौला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच मेरठ ने जून में अरुण उर्फ गुंजन निवासी सिखैड़ा, नरेंद्र निवासी अमीनगर चंदेरू, नितिन निवासी किसौला, मोनू उर्फ मनोज और बबलू उर्फ अंधा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी थी। इसके अलावा अन्य आरोपियों के नाम विवेचना में शामिल कर लिए थे। तब से संजय निवासी गांव दरावर थाना अगौता, पवन निवासी गांव ढूंसरी थाना शिकारपुर, सोनू उर्फ विशाल त्यागी और ऋतुराज त्यागी निवासी गांव किसौला भागे हुए थे। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि चारों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही थाना पुलिस को इनकी जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed