फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अगराई गांव में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

अगराई गांव में दो पक्ष भिड़े, चार घायल

Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अगराई गांव में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
अगराई गांव में दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन


खुर्जा। खेत पर बनी नाली में से पानी निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसमें चार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहात क्षेत्र के गांव अगराई में शनिवार देर शाम सुमेर सिंह और निहाल सिंह के बीच खेत पर बनी नाली से पानी निकालने को लेकर आपस में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। इसे देख दोनों पक्षों के लोग भी मौके पर आ गए और आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक जमकर मारपीट होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से सुमेर सिंह तथा दूसरे पक्ष से निहाल सिंह, नीतू सहित चार लोग चोटिल हो गए, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed