फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Councillors shouted slogans against the chairman over waterlogging on the road

Bulandshahar News: सड़क पर जलभराव को लेकर सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ की नारेबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Councillors shouted slogans against the chairman over waterlogging on the road
खानपुर में चेयरमैन के खिलाफ धरना देते सभासद व व्यापारी। संवाद
बुगरासी। बस स्टैंड, मुख्य बाजार व पथवारी मार्ग पर गंदे पानी की निकासी न होने और सड़क पर गंदा पानी भरा होने से नाराज सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन और नारेबाजी की। सभासदों ने विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। सभासदों ने मामले में एसडीएम को शिकायत भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


पथवारी मार्ग पर गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा रहता है। स्थिति यह है जब भी कोई वाहन गंदे पानी से निकलता है तो पानी घरों में घुस जाता है। यही स्थिति बुगरासी के बस स्टैंड मुख्य बाजार की है। यहां भी पिछले छह माह से लगातार पानी भरा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड 10 के सभासद फराब सईद ने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से मुख्य बाजार व धार्मिक स्थल रोड पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड बैठक में कई बार शिकायत रखी गई, लेकिन आज तक समस्या दूर नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 11 के सभासद आमिर ने कहा कि जलभराव के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। धरना-प्रदर्शन में वार्ड नौ के सभासद आसिफ, वार्ड सात के सभासद अबरार, वार्ड 12 के सभासद पति सलीम, वार्ड तीन के सभासद पति राहुल कुमार, वार्ड आठ के सभासद पुत्र बिलाल, आलीशान, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।



Iजिस तालाब में पानी जाता है, उसकी सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते पानी रोका गया है। अगले तीन सप्ताह में सफाई कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद परेशानी नहीं होगी। - मनोज यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत I
I गंदे पानी के भरे होने की जानकारी नहीं है। चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन का कोई ज्ञापन नहीं मिला है। मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी। ---- गजेंद्र सिंह, एसडीएम स्यानाI




-------------

पोखर पर अवैध कब्जा, सड़क पर भर रहा पानी

डिबाई। तहसील क्षेत्र के दानपुर ब्लॉक के गांव उमरारा में पिछले एक वर्ष से मुख्य सड़क पर जल भराव की समस्या है। गांव की पोखर पर अवैध कब्जे के कारण लोगों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव में जल निकासी न होने से असदपुर-धर्मपुर मार्ग पर चेतन लोधी के आवास से चंद्रभान के मकान तक 100 मीटर में जल भराव हो रहा है।

ग्रामीण सुरेश चंद्र, राजवीर सिंह, राजेश दिवाकर, चंद्रभान सिंह, सतीश शर्मा, चेतन लोधी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। रास्ते पर जलभराव से प्राथमिक स्कूल तथा इंटर कॉलेज में जाने वाले छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया प्रधान कमलेश देवी से भी कई बार समस्या निदान के लिए गुहार लगाई गई है। गांव में सफाई कर्मी न होने के चलते गांव में भी गंदगी की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed