फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

कोरोना पॉजिटिव महिला को लेने गई 108 एंबुलेंस के कर्मियों के साथ अभद्रता, हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
corona
एंबुलेंस चालक, स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SIKANDRABAD
कोरोना पॉजिटिव महिला को लेने गई एंबुलेंस के कर्मियों से अभद्रता, हाथापाई
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोरोना पॉजिटिव महिला को लेने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ महिला के परिजनों ने अभद्रता की। आरोप है कि परिजन ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कोरोना पॉजिटिव महिला को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। आसपास के क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।
शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य कर्मी रणवीर पुत्र श्याम सिंह ने बताया कि वह 108 एंबुलेंस चालक यशवीर पुत्र सरजीत के साथ अधिकारियों के आदेश पर शनिवार की रात करीब 10 बजे महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेने गया था। जब उन्होंने महिला को उपचार के लिए भेजने के लिए कहा तो परिवार के लोगों ने विरोध किया। समझाने का प्रयास करने पर उन्हें अभद्रता करते हुए उनके साथ हाथापाई तक कर दी। बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कोरोना पॉजिटिव महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भिजवाया। महिला को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिली महिला के घर के आसपास को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता, हाथापाई की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -रविशंकर सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और लोगों को सूचना दिए बगैर स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव महिला को अस्पताल में भर्ती कराने को लेने पहुंच गए। परिजनों के विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए कोविड हॉस्पिटल भिजवाया गया। -प्रदीप गौतम, चौकी प्रभारी

बुलंदशहर डिपो में निजी सुरक्षा कंपनी की कर्मचारी है महिला
बताया गया कि कोरोना पॉजिटिव निकली महिला बुलंदशहर डिपो में एक निजी कंपनी की सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करती थी। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि डिपो को पूरी तरह से सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed