{"_id":"6a2301d6f66695f94f0d79d6","slug":"construction-of-more-than-100-roads-will-be-stalled-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-156544-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अटक जाएगा 100 से अधिक सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अटक जाएगा 100 से अधिक सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग गड्ढों में तबदील, रुका निर्माण और चौड़ीकरण का काम। संवाद
बुलंदशहर। इरान, अमेरिका, इस्राइल के बीच युद्ध और अब युद्ध जैसे हालात होने के कारण कोलतार के दामों में वृद्धि और उपलब्धता नहीं होने के कारण जनपद में 100 से अधिक सड़कों के निर्माण की गति धीमी हो गई थी। वहीं, कई सड़कों का निर्माण कार्य रुक गया था। अभी सड़कों के निर्माण ने रफ्तार भी नहीं पकड़ी थी, कि मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में जनपद में 100 से अधिक करीब 400 किलोमीटर दूरी की सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण का कार्य रुक जाएगा। निर्माण कार्य के अधर में लटकने से जनपद के करीब 20 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जनपद में मौजूदा समय में करीब 400 किलोमीटर दूरी की 100 से अधिक सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इरान, अमेरिका, इस्राइल के बीच युद्ध के कारण कोलतार के दामों में दोगुने से अधिक तक वृद्धि होने से नुकसान होने के चलते ठेकेदारों ने सड़कों का निर्माण कार्य रोक दिया था, या धीमी गति से शुरू कर दिया था। हालात सामान्य नहीं होने के कारण कोलतार के दामों में कमी नहीं आई, वहीं, कोलतार की उपलब्धता भी कम हो गई। इसके चलते सड़कों के निर्माण कार्य ने गति नहीं पकड़ी और निर्माण कार्य पूरे नहीं हो सके। अब 16 जून से बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा। बारिश में कोलतार का काम नहीं होने के कारण जनपद की 100 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य रुक जाएगा।
सड़कों का निर्माण कार्य रुकने से निमार्णाधीन सड़कों की हालत खस्ता हो जाएगी। वहीं, क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे बारिश में पहले से अधिक गहरे हो जाएंगे। सड़कों का निर्माण कार्य रुकने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं होने से जनपद के करीब 20 लाख लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सड़कों के गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ जाएगा। जिससे लोगों को जोखिम भरा सफर करना होगा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शिकारपुर जहांगीराबाद मार्ग की है। यह 13 किलोमीटर लंबा मार्ग है, पूरी तरह से गड्ढ़ों में तब्दील हो चुका है। यहां आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग से 100 से ज्यादा गांव जुड़े हैं। तैय्यबपुर निवासी सुंदर सिंह, कुतुबपुर गांव निवासी केडी शर्मा, मानपुर निवासी रामवीर शर्मा, जखैता निवासी अनुज चौधरी ने बताया कि आम आदमी से लेकर किसान तक परेशान हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण वाहन भी खराब होने लगे हैं।
कोट...
जनपद में करीब 400 किलोमीटर दूरी की 100 सड़कों का निर्माण, मरम्मत, सुदृढीकरण, चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। बरसात से पहले अधिकांश निर्माण कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बरसात में अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। ताकि जनपद के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न पड़े और वह सुरक्षित सफर कर सकें।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन एवं नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग
इन मुख्य मार्गों का रुका निर्माण
1. शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग
2. सलेमपुर से हुर्थला-आंचरू कलां मार्ग
3.सतपुरा पोंडरी कलां मार्ग
4.अलीगढ़-रामघाट मार्ग
5. सिकंदराबाद-हामिदपुर-कुचेसर मार्ग
6. लखावटी-खानपुर-गेसूपुर-बसीघाट मार्ग