फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold wave predicted in next month again

फरवरी में झेलनी पड़ेगी भीषण सर्दी

Wed, 27 Jan 2016 10:56 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
cold wave predicted in next month again
 दस दिन की भीषण सर्दी के बाद बुधवार से मौसम का मिजाज बदल गया। कोहरे और पाले में कमी आने के साथ ही दिन में अच्छी धूप खिली। इसके चलते दिन में लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अब दो चार दिन मौसम गर्म होने के बाद फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में फिर तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार 31 जनवरी तक दिन में सर्दी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोपहर में लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ेगा। अब 30 जनवरी को ईरान की ओर से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो मौसम में बदलाव लेकर आएगा।

यह विक्षोभ बृहस्पतिवार तक पहाड़ों पर पहुंच कर ठंड में बढ़ोतरी करेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में इसके 29-30 तारीख को पहुंचने का अनुमान है। इससे पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में शुक्रवार-शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी और कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।

आम्रपाली समेत पांच ट्रेनें रद्द, छह लेट
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें बुधवार को कोहरे के चलते लेट होने के कारण रेलवे ने रद्द कर दी। वहीं, करीब छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं।

ट्रेनों के रद्द और लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली-हावड़ा अप ट्रैक पर दौड़ने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, कालका मेल, फरक्का एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस घंटों लेट होने के कारण रेलवे ने रद्द कर दिया।


उधर, कोहरे के कारण इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 11 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे, मुरी एक्सप्रेस तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे और डिब्रूगढ़ और कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed