फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cock not put in sewer during connection

Bulandshahar News: कनेक्शन के दौरान सीवर में नहीं लगाया कॉक, बदबू से एक लाख लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cock not put in sewer during connection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के एक लाख से अधिक लोगों को सीवर लाइन के कारण बदबू से परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब तक 32 हजार के सापेक्ष करीब 22 हजार घरों में कनेक्शन किए गए हैं। इनमें से करीब 15 हजार घरों में कनेक्शन के दौरान कॉक नहीं लगाई गई, जिसके चलते सीवर की गैस घरों में पहुंच रही है।
शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई गई थी। अब तक शहर के 50 हजार घरों में से करीब 22 हजार घरों के ही कनेक्शन किए गए हैं, जबकि बजट के अभाव के कारण करीब दस हजार घरों में कनेक्शन नहीं दिए जा सके हैं। साथ ही करीब 20 हजार घरों के कनेक्शन के लिए स्वीकृति का इंतजार है। जिन घरों में कनेक्शन किए जा चुके हैं, उनमें से करीब 15 हजार घर ऐसे हैं, जहां पर किए गए कनेक्शन से भी सीवर की बदबू पाइप के माध्यम से घरों में जा रही है। जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर हो रहा है और काफी संख्या में लोगों ने अपने घरों के शौचालय के सीवर कनेक्शन भी हटा दिए हैं। लोगों का आरोप है कि कनेक्शन के दौरान घर के बाहर कॉक लगाई जानी थी, ताकि बदबू अंदर न जाए, लेकिन जल निगम की टीम ने ऐसा नहीं किया, जबकि कई बार अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की थी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सीवरेज को एसटीपी तक पहुंचाने के लिए बनाए गए सात मिनीएसटीपी के आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। बतायाजा रहा है कि मिनी एसटीपी से दूषित पानी को सीधे खुले नाले में डाला जा रहा है, जिसके चलते आसपास से गुजरना भी दूभर हो रहा है। जबकि नियमानुसार इस दूषित पानी को पाइप लाइन के माध्यम से मुख्य एसटीपी तक पहुंचा योजाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि मिनी एसटीपी से सीधे नाले में पानी डाला जा रहा है तो यह गलत है। इसमें जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed