{"_id":"6574a7bcc2971eea3505ce26","slug":"cash-worth-rs-50000-stolen-from-the-bag-of-a-woman-sitting-in-an-e-rickshaw-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-8310-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से 50 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से 50 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठे लोगों के बैग से सामान व नकदी चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को अपने ससुर के साथ बाजार से सामान लेने जा रही महिला के बैग से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
यमुनापुरम कॉलोनी निवासी लोकेश कुमारी ने बताया कि वह अपने ससुर के साथ शादी का सामान खरीदने के लिए 8 दिसंबर को एआरटीओ ऑफिस के सामने से ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही थी। ई-रिक्शा में ही दो महिलाएं उसके बगल में बैठी थीं। कालाआम चौराहे पर वह और उसके ससुर ई-रिक्शा से उतरे तो देखा कि उसके बैग की चेन खुली थी। शक होने पर बैग को चेक किया तो उसमें रखा नीले रंग का थैला, पचास हजार रुपये की नकदी, बैंक की पुरानी पास बुक गायब थी। महिलाओं का आसपास काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिलीं। एक महिला ने लाल रंग का सलवार सूट और स्वेटर और दूसरी ने काले रंग का सूट पहन रखा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व भी इस तरह की तीन वारदातें हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने उस दौरान दो महिलाओं व उनके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, एक बार फिर यह गिरोह सक्रिय हो गया है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।