{"_id":"678e8149414cee6ab90d2165","slug":"capacity-of-tehsil-gopalpur-sub-centre-will-be-increased-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104607-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तहसील, गोपालपुर उपकेंद्र के बढ़ाई जाएगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तहसील, गोपालपुर उपकेंद्र के बढ़ाई जाएगी क्षमता
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के तहसील, गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। दोनों केंद्रों की क्षमता बढ़ने से उपकेंद्रों से जुड़े करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज आदि की समस्याओं से राहत मिलेगी। उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए सिकंदराबाद डिवीजन ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है।
अधिशासी अधिकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम (सिकंदराबाद डिवीजन) एयवर्य सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले तहसील विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 15 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता 13 एमवीए से बढ़ा कर 18 एमवीए की जाएगी।
जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। तहसील विद्युत उपकेंद्र से नगर के एसडीएम कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, काजीवाडा, चौधरीवाडा, बड़ा बाजार, गद्दीवाडा, रिसालदारान, गोकुलगंज आदि क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र से करीब नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। वहीं, गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र से औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनियों के अलावा, औद्योगिक ईकाइयों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
उपकेंद्र से करीब पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपकेंद्रों की क्षमता में वृद्धि होने से उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को फाल्ट के कारण होने वाली अघोषित विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्याओं से राहत मिलेगी।