{"_id":"56fff7584f1c1b8f79f0014c","slug":"cable-box-cracked-half-of-the-city-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बक्सा फटा, आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बक्सा फटा, आधे शहर की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
फॉल्ट ठीक करता बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात की तरह है। कभी इमरजेंसी रोस्टरिंग, कभी लोकल फॉल्ट तो कभी कोई अन्य तकनीकी कारण से शहर में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 11 बजे भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र पर केबल बक्सा फटने से आधे से ज्यादा शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केबल बक्सा फटने से भूड़ बिजलीघर, यमुनापुरम बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर और हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से जुड़े करीब 20 हजार से ज्यादा घर और दुकानों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई। लगातार 13 घंटे से ज्यादा बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। वहीं जिला मुख्यालय के अलावा तहसीलों, कस्बों और गांवों में भी बिजली आपूर्ति डगमगाने लगी है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
केबल बक्सा फटने के कारण चार बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित हुई थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे केबल बक्सा ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - डीसी शर्मा, एक्सईएन, बुलंदशहर