फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bus lost control and overturned on Dankaur Road several passengers injured slightly

Bulandshahr Accident: दनकौर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री मामूली रूप से हुए घायल

Tue, 20 May 2025 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद
अमर उजाला नेटवर्क, सिकंदराबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 May 2025 09:42 PM IST
सार

बस बुलंदशहर से नोएडा जा रही थी। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली रूप से चोट आई। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
Bus lost control and overturned on Dankaur Road several passengers injured slightly
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर से यात्रियों को लेकर नोएडा जा रही निजी बस मंगलवार की रात में दनकौर रोड पर निजामपुर भट्टे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री चोटिल हो गए। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। आसपास के लोगों ने चोटिल हुए यात्री को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

निजामपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे निजामपुर भट्टे के पास दनकौर रोड पर एक बस के पलटने की सूचना मिली। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। बस बुलंदशहर से नोएडा जा रही थी। हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली रूप से चोट आई। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। चालक ने बताया कि बस के सामने अचानक नीलगाय के आने से बस अनियंत्रित होने के कारण पलट गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed