फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: 15 अक्तूबर से 14 केंद्रों पर शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में धान की सरकारी खरीद 15 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए अनाज मंडियों में 14 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद खरीद की तारीख और समय वाला टोकन जारी होगा। सरकारी केंद्रों पर धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। पंजीकरण उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल या यूपी किसान मित्र एप पर जमीन की खतौनी समेत होगा। पहले से पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। धान में अधिकतम 17 फीसदी नमी निर्धारित है। किसानों को आधार कार्ड, खतौनी और एनपीसीआई से जुड़ा बैंक खाता विवरण देना होगा। भुगतान डीबीटी से सीधे उनके खाते में होगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed