फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में की थी राजाराम की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में की थी राजाराम की हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। राजाराम की हत्या भूरा उर्फ मोहित लोधी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। दोनों का एक ही महिला से संबंध था। पुलिस ने आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जबकि उसके दोनों साथी अभी फरार है।
मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी राजाराम प्रजापति (52वर्ष) का मंगलवार की सुबह खुर्जा रोड पर ग्रीन गार्डन के पास सत्य गाजी के नलकूप पर शव मिला था। उसकी ईंटों से कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की नगर के अंबेडकर पार्क के पास इलेक्ट्रीशियन की दुकान थी। मृतक के पुत्र मोनू ने नगर के मोहल्ला सरायझाझन निवासी भूरा उर्फ मोहित लोधी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भूरा को सिरोधन रोड पर बिजली घर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान भूरा ने बताया कि नगर के मोहल्ला निवासी महिला के साथ पिछले दो साल से राजाराम के संबंध थे। छह माह पूर्व वह महिला के संपर्क में आया और उसके महिला के साथ संबंध हो गए। राजाराम के महिला के घर आने-जाने के दौरान उसकी उसके साथ पहचान हो गई। बताया कि उसने राजाराम से महिला से संबंध समाप्त कर देने के लिए कहा। उसकी बार-बार चेतावनी के बाद भी उसने महिला से संबंध खत्म नहीं किए। सोमवार रात में वह राजाराम को शराब पिलाने के बहाने से अपने दो साथियों के साथ खुर्जा रोड पर ले गया। जहां पर चारों लोगों ने बैठकर शराब पी। महिला से संबंध समाप्त करने की बात को लेकर उसका राजाराम से विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर पहले राजाराम का गमछे से गला दबाया फिर ईंट से उसका सिर कुचल दिया। वह उसके शव को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसके फरार साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed