{"_id":"60ede38d8ebc3ebf5409c234","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2222091166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लिफ्ट देकर दंपती से नकदी और कुंडल ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लिफ्ट देकर दंपती से नकदी और कुंडल ठगे
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कार सवारों ने लिफ्ट देकर दंपती से नगदी और सोने के कुंडल ठग लिए। आरोपी दंपती को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
खुर्जा निवासी गीता एवं मदन ने बताया कि मंगलवार को किसी कार्य से वह दिल्ली जा रहे थे। बुलंदशहर बाईपास कार सवार कुछ लोगों ने दिल्ली तक के लिए उन्हें लिफ्ट का प्रस्ताव दिया। चालक ने गाड़ी को सरकारी बताया तो दंपती उनकी बात पर विश्वास कर कार में बैठ लिए। जब वह हाईवे-91 पर बिलसूरी के पास पहुंचे तो चालक के साथ बैठे युवक ने उनके पास नगदी, जेवरात को एक रूमाल में बांधने के लिए कहा। बताया कि आगे सरकारी स्टॉफ मिलेगा जो जांच करेगा। गीता ने बताया कि उन्होंने सात हजार की नगदी, सोने के कुंडल एक रूमाल में बांधकर चालक के साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को दे दिए। कार सवारों ने कुछ दूरी पर खड़ी एक कार को स्टाफ की कार बताते हुए सामान चेक कराकर आने के लिए कहा। वह उन्हें कार से उतारकर सामान चेक कराने का बहाना बनाकर चले गए। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। कार चालक के वापस नहीं लौटने पर उन्हें उनके साथ ठगी का आभास हुआ। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। टोल प्लाजा पर फुटेज भी खंगाले गए। मगर कार सवारों का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।