{"_id":"5dfa6ab68ebc3e87ce3ea9f1","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd1905346114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी चोरी
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी चोरी
सिकंदराबाद । चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखी पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ़ निवासी सुनील कुमार तोमर पुत्र लख्की सिंह ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। परिवार के साथ नगर की एसडीएम कालोनी में किराए पर रहता है। बताया कि 11 दिसंबर को वह परिवार के साथ औरंगाबाद महाराष्ट्र में रिश्तेदार से मिलने के लिए गया था। मकान पर ताला लगा हुआ था। बताया कि 14 दिसंबर की सुबह पड़ोसियों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके मकान का ताला टूटा है। 17 दिसंबर की रात में वह वापस लौटा। बताया कि कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी पचास हजार की नकदी गायब थी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।