फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पुलिसकर्मी बता युवती ने दंपति से की 35960 रूपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पुलिसकर्मी बन युवती ने दंपती से की 35960 रुपये की ठगी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाली युवती ने दंपती से 35960 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपी युवती के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को जून 2018 में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने अपना नाम शालिनी शर्मा बताया। उसने बताया कि वह यूपी पुलिस में है। नोएडा के सेक्टर-39 थाने में तैनात बताया। अस्पताल में रहने के दौरान उसने हमारे साथ घनिष्ठता बढ़ा ली। बीते एक मार्च को युवती ने उसकी पत्नी को फोन कर बताया कि वह एसआई की ट्रेनिंग के लिए जा रही है। उसका बैग चोरी हो गया है। रुपये नहीं होने की बात कहते हुए उसने पेटीएम से 51सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसी तरह उसने कई बार मजबूरी बताकर उनसे कई बार में 35960 रुपये ट्रांसफर करा लिए। 11 जुलाई 2019 तक वह फोन पर बातें करती रही। रुपये वापस करने के लिए कहने पर फोन बंद कर लिया। तलाश करने पर उसके द्वारा बताया गया पता भी गलत निकला। नोएडा सेक्टर-39 थाने में जानकारी करने पर भी शालिनी नाम की कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होना बताया गया।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed