{"_id":"62f534e8a0371405fa22fac9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd242889967","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

शिकारपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्हें बाइक पर ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी नगर स्थित अपनी सहेली के घर पर गई थी। वहां से लौटने के दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और बाइक पर बैठाकर अनजान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों से छूटकर घर पहुंची छात्रा ने अपने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।