फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जमीन बेचने के नाम पर 24.80 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जमीन बेचने के नाम पर 24.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जमीन बेचने का झांसा देकर 24.80 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन की कीमत लेने के बाद आरोपी ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाया और बैनामा किए बिना ही वापस लौट गया। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

गुलावठी के गांव कोटा निवासी भूलेराम ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बृहस्पतिवार को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बेचने के लिए उसके साथ सौदा किया था। किए गए सौदे के तहत उसने बतौर बयाना 80 हजार रुपये नकद दिए थे। साथ ही तय किया गया था कि चार अगस्त को बैनामा किया जाएगा। तय तारीख को बैनामा से पहले उसने जमीन मालिक के खाते में 24 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी द्वारा अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए मौके से भाग गया। आरोप है कि अभी तक न तो आरोपी ने जमीन का बैनामा किया है और न ही उसके रुपये वापस किए हैं। मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की जाए। एसएसपी ने मामले में गुलावठी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed