{"_id":"62a4d29515bd4b6c266000d2","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2398986192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कहादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कहादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन
सड़कहादसे में युवक की मौत, दो अन्य घायल
नरौरा। नरौरा-बेलौन के बीच नेशनल हाईवे पर लोडर वाहन की बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक की भाभी व भांजा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया।
ग्राम बेलोन निवासी दीपक कुमार (18) अपनी भाभी भावना और भांजे ध्रुव (10) को लेकर दोपहर बाद बाइक से नरौरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बेलोन टोल प्लाजा पार कर नहर के करीब सामने से आ रही एक अनियंत्रित मिनी लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। आमने समाने की भिड़ंत में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी भावना व भांजा ध्रुव घायल हो गए। सूचना मिलने पर नरौरा पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को चिकित्सालय भिजवा कर मृतक दीपक कुमार के शव का पंचनामा भरकर शव जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।