फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सेवानिवृत्त सूबेदार का गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सेवानिवृत चंद्रप्रकाश सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
सेवानिवृत्त सूबेदार का गांव में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव सहदवां निवासी चंद्रप्रकाश सिंह (45) की गत 22 दिसंबर को गुजरात के गांधीनगर में हत्या कर दी गई। वह गांधीनगर में अपने परिवार के साथ सीआरपीएफ कैंपस में मिले आवास में रहते थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां नम आंखों से परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
बताया गया कि चंद्रप्रकाश सिंह सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी गुजरात केे गांधी नगर में सीआरपीएफ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें गांधीनगर स्थित सीआरपीएफ कैंपस में आवास मिला हुआ है। जहां वह अपने पुत्र आशू, नितिन व पत्नी के साथ रहते थे। गत 22 दिसंबर को चंद्रप्रकाश सिंह ने रात करीब 12 बजे तक आवास पर ही टीवी देखी, लेकिन 23 दिसंबर की सुबह जब परिजन उठे तो चंद्रप्रकाश सिंह घर पर नहीं थे। परिजनों ने गेट सिक्योरटी पर जानकारी की तो पता चला कि कैंपस के बाहर एक बाइक के कवर में एक शव पड़ा हुआ है, वहां काफी भीड़ एकत्रित है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह शव चंद्रप्रकाश सिंह का ही था। गांधीनगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं, इस दौरान विधायक डॉ. अनीता राजपूत, नवाब सिंह, पीपी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने गुजरात पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed