{"_id":"617d944064af0a78d321bc90","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd228628077","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, हत्या की दी धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने मामले में गौतमबुद्धनगर निवासी युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस के एक परिवार की गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर के गांव सक्का निवासी सौरभ उर्फ कालू से रिश्तेदारी है। गत 19 अक्तूबर को सौरभ अपने रिश्तेदार के घर आया था। आरोपी मौका पाकर उनके घर में घुस आया और उनकी 18 वर्षीय पुत्री को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पुत्री के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात पुलिस ने आरोपी सौरभ उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।