फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP to hold 'PDA Jan Chaupal' starting tomorrow; the event will run until the 15th.

Bulandshahar News: कल से पीडीए जन चौपाल लगाएगा सपा, 15 तक होगा आयोजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
SP to hold 'PDA Jan Chaupal' starting tomorrow; the event will run until the 15th.

विज्ञापन
बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनता के बीच जाकर पीडीए जन चौपाल व जन पंचायत आयोजन करने की तैयारियां की गईं। 12 सितंबर से 15 सितंबर तक सपा के पदाधिकारी प्रतिदिन चार से पांच स्थानों पर जन चौपाल लगाएंगे।
सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि 12 सितंबर को गांव हीरापुर, गांव सराय छबीला, कस्बा औरंगाबाद व गांव नगला मदारीपुर में आयोजित पीडीए जन चौपाल व जन पंचायत में डॉ. मुकेश वर्मा विधायक मुख्य अतिथि रहेंगे। 13 सितंबर को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिवाली किशनपुर व कस्बा औरंगाबाद में आयोजित पीडीए जन चौपाल व जन पंचायत जयपाल सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

14 सितंबर को बुलंदशहर नगर, गांव चादौक, शिकारपुर नगर व खुर्जा नगर और 15 सितंबर को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गुलावठी, गांव पिलखनवाली, गांव सरायदुला, सिकंदराबाद व ककोड़ में पीडीए जन चौपाल व जन पंचायत में जयपाल सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिले के वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और पूर्व सदस्य विधान परिषद, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव और सदस्य, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed