फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

शिकारपुर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दामाद समेत 12 ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी विनोद सिंह ने थाना अहमदगढ़ में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री गुंजन की शादी एक वर्ष पूर्व अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी डिगंबर उर्फ लालाराम पुत्र नन्नू सिंह के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर उनकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। उनका आरोप है कि सोमवार देर शाम ससुराल वालों ने बेटी को फं दे पर लटकाकर मार दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयवरीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति डिगंबर, सास विमला देवी, नवल सिंह, कमल सिंह, कलुआ और संजय, ननद सुधा, जेठानी-देवरानी लाली, संतोष, ममता, प्रीति व गीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed